मल्लिका ने सागू को चूमा लेकिन जशन सिंह पर आया दिल
अब मल्लिका जशन सिंह के साथ डेटिंग पर जायेंगी, इसे देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया, जबकि इससे पहले मल्लिका ने मॉडल-अभिनेता किरण सागू को किस किया था जिसके बाद सबको लगने लगा था कि सागू पर मल्लिका का दिल आ गया है लेकिन नहीं मल्लिका ने तो जशन सिंह को हां बोला है। यह शो आज प्रसारित होगा।
'द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका' के पहले दो शो को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जिसे देखकर मल्लिका काफी खुश हैं।शो के होस्ट टीवी के हिट हीरो रोहित रॉय हैं। इस शो के बाद मल्लिका बहुत जल्द केसी बोकाड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नजर आएंगी। जो कि राजस्थान के चर्चित भंवरी हत्याकांड पर आधारित हैं।
मल्लिका फिल्म में भंवरी का ही किरदार निभा रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें इस रोल को ना करने के लिए धमकी मिल रही है। इस शो की शूटिंग के दौरान जयपुर के होटल में मल्लिका के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने बदसलूकी भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications
