..................... Mallika Sheravat Finds Narendra Modi Hot, Will Do Anything For Him - Hindi Filmibeat

मोदी बस हां तो करें.. कुछ भी कर जाऊंगी: मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत को अगर बिंदास बाला कहा जाता है तो गलत क्या है? उनके बेबाकीपन के आगे अच्छे-अच्छे पानी भरते हैं क्योंकि वह कब,कहां और कैसे बात करेंगी इस बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम होता है, शायद खुद मल्लिका को भी नहीं।

इन दिनों मल्लिका अपने आने वाले टीवी शो 'द बैचल्रेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' को लेकर काफी चर्चा में हैं, शो के लिए 30 प्रतियोगियों को चुना गया है जिसमें से किसी एक को मल्लिका अपना कहेंगी लेकिन शो से पहले ही उनका दिल गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी के लिए धड़क रहा है। अपने आप को मोदी की तरह ही परफेक्ट बताने वाली मल्लिका ने कहा कि वह मोदी की फैन है और वह उनके लिए कुछ भी कर चुकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह पूछे जाने पर कि यदि मोदी इस कार्यक्रम में आते हैं तो वह उनके लिए क्या करेंगी, तो मल्लिका ने कहा, "जो भी वह कहेंगे मैं करूंगी।"अपने शो की लांचिंग पर मल्लिका ने कहा, "मेरे लिए देश के सबसे योग्य कुंवारे नरेंद्र मोदीजी हैं।"

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपका क्या सोचना है तो मल्लिका ने कहा, "मुझे उनमें कोई रुचि नहीं है।" यह कार्यक्रम सात अक्टूबर से लाइफ ओके पर आएगा और इसकी मेजबानी अभिनेता रोहित रॉय करेंगे। इस शो के माध्यम से अभिनेत्री अपने जीवनसाथी की खोज करेंगी। शो के कुछ एपीसोड में मल्लिका के साथ पोर्न स्टार सन्नी लियोन भी नजर आयेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X