'मैं मुंह से बात करता हूं, हाथ से नहीं..' मल्लिका शेरावत ने पकड़ा विवियन डिसेना का मुंह

Mallika Shehrawat Vivian Dsena Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 अक्टूबर की 6 तारीख से शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट की लिस्ट से लेकर टास्क सभी कुछ बेहद खास है। इसी बीच अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने घर में पहुंचकर और भी माहौल गर्म कर दिया है। मल्लिका शेरावत के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मल्लिका शेरावत ने घर विवियन डिसेना के साथ इतनी मस्ती की हसीना का अंदाज काफी पसंद आ रहे हैं लेकिन विवियन के रिएक्शन को फैंस जरा एरोगेंट बता रहे हैं। उन्होंने विवियन के चेहरे को प्यार से छूते हुए उनकी जॉलाइन की तारीफ की। लेकिन विवियन को ये पसंद नहीं आया और वो अनकम्फर्टेबल दिखे। ऐसे में विवियन ने जो रिएक्श किया वो काफी गुस्सैल सा लग रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मल्लिका शेरावत विवियन के चेहरे को छूती हैं और कहती हैं कि मैं भी तो देखूं क्लोजअप से जरा। इस जॉलाइन से सब्जियां काट सकते हैं। इतनी शार्प है। क्यों करण सही बोला ना मैंने?
फिर करण कहते हैं विवियन जॉलाइन से बिल्कुल सब्जियां काटता है। और ये अभी जितना लाल पांडा हो रहा है दो-चार को छूने पर रुला चुका है। ये सुनकर मल्लिका शॉक्ड हो जाती हैं। फिर मल्लिका विवियन से पूछती हैं कि मैंने आपको टच किया आपको बुरा लगा? तो विवियन कहते हैं- नहीं, मुझे अक्सर मुंह से बात करने की आदत है, हाथों से नहीं। फिर मल्लिका ने कहा- मैंने तो प्यार से टच किया था। फिर विवियन ने कहा- पर अब आपको पता चल गया है तो आपको ध्यान रहेगा। मल्लिका ने कहा- अच्छा है न कि आपने बता दिया।
बता दें कि इससे पहले श्रुतिका ने जब विवियन को टच किया था तो विवियन ने श्रुतिका को साफतौर पर छूने के लिए मना किया था। इसके बाद श्रुतिका बहुत रोई थीं। श्रुतिका का कहना था कि उनकी इंटेंशन बिल्कुल भी खराब नहीं थी। फिर विवियन ने जाकर श्रुतिका को मनाया था और अपने हाथ से बनी हुई आलू की टिक्की खिलाई थी। विवियन ने श्रुतिका को बहन बुलाया था।


Click it and Unblock the Notifications











