चक धूम-धूम: मल्लिका बाहर, उर्मिला अंदर
'चक धूम-धूम' रिएल्टी शो में मल्लिका का आना जितना शानदार रहा, मल्लिका का जाना भी उतना ही धमाकेदार रहा। जी हां, मल्लिका की हिसहिसाहट से उकताए शो के आयोजकों ने उन्हे शो से बाहर निकाल दिया है। वैसे मीडिया में पहले ही खबरें आ रही थीं कि शो का प्रस्तुतकर्ता चैनल कलर्स मल्लिका के नखरों से बहद परेशान है। खैर फिर भी शो के आयोजकों ने मल्लिका को मैनेज करने की कोशिश की लेकिन लगता है, मल्लिका की हिसहिसाहट बेहद जहरीली है, तभी कलर्स उसे झेल नहीं पाया।
मल्लिका तो बाहर हुईं लेकिन धूमधड़ाके के साथ शो में आगाज करने वाली है मस्त-मस्त बाला उर्मिला मातोंडकर। उर्मिला की एक्टिंग की पारी तो बॉलीवुड में खत्म ही हो गई है। इसलिए वो भी आजकल फ्री हैं, ऐसे में मल्लिका की जगह लेने के लिए उर्मिला को मनाना आयोजकों के लिए बेहद आसान रहा होगा। वैसे भी सूत्रों की मानें तो मल्लिका अगर ज्यादा दिन शो की जज बनी रहतीं तो बाकी के दो जज भाग खड़े होते। बाकी के दो जज हैं, टेरेंस और जावेद जाफरी जो कलर्स के लिए मल्लिका से ज्यादा मूल्यवान हैं।
मल्लिका का इस निष्कासन पर बयान अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया। देखना ये है कि बड़े रुस्वा होकर तेरे कूचे से हम निकले वाले अंदाज में मल्लिका अपने दुख-दर्द मीडिया के साथ बांटती हैं या नहीं। वैसे टीवी पर उतरने का मैडम के लिए ये पहला मौका था और पहले ही आगाज में कलर्स से बैर लेना उन्हे आगे भारी पड़ सकता है। जबकि उर्मिला इस मामले में टीवी की अनुभवी हैं, क्योंकि वह पहले भी टीवी पर अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











