Open Letter: ''कोई अक्षय कुमार की बेटी को ऐसा बोले.. तो उन्हें कैसा लगेगा"
Recommended Video

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज की जज मल्लिका दुआ ने अक्षय कुमार के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के नाम खुला खत लिखा है। मल्लिका ने ट्विटर पर लिखा कि यह अक्षय कुमार के बारे में नहीं है।
यह हर उस बड़े बॉलीवुड स्टार या सेलेब्रिटी के बारे में है जिन्हें मस्ती और नुकसान पहुंचाने में फर्क करना नहीं आता है। यह हर उस सेलेब्रिटी के बारे में है, जिन्हें लगता है कि वह अपने साथ काम करने वाली महिला को बिना उसकी मर्जी और इजाजत के कमर से पकड़ सकते हैं और घुमा सकते हैं।

असल में यह काम करने की जगह पर आपकी तहजीब के बारे में है।उन्होंने बॅालीवुड की एक्ट्रेस को उदाहरण के तौर पर रखते हुए कहा है कि क्या करीना कपूर कुछ नहीं बोल सकतीं क्योंकि उन्होंने चमेली का किरदार किया है?
क्या विद्या बालन अपनी बात नहीं रख सकती क्योंकि उन्होंने 'डर्टी पिक्चर' में काम किया है?जो लोग हमें हमारे किरदारों के लिए शर्मिंदा कर रहे हैं, वहीं लोग भूपेंद्र चौबे जैसे लोगों को वैसे बात करने का हक देते हैं जैसे उन्होंने सनी लियोन से की थी। आपको शर्म आनी चाहिए।
मल्लिका ने लिखा, 'क्या यह सुपरस्टार इस तरह का मजाक अपनी बेटी के साथ भी करेंगे, कि नितारा जी, आप बैल बजाइए मैं आपको बजाता हूं।
गौरतलब है कि एक एपिसोड में जब एक कंटेस्टेंट से खुश होकर मल्लिका घंटी बजाने के लिए आग बढ़ी तो अक्षय मल्लिका को पकड़कर खींचते हुए कहा कि आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार की निजी जिंदगी की ये 7 बड़ी कंट्रोवर्सी..


Click it and Unblock the Notifications
