करोड़ों की फीस लेकर करीना कपूर खान हुईं DID से बाहर,ये सुपरस्टार बनेंगी नई जज !
करीना कपूर खान ने हाल ही में डांस इंडिया डांस सीजन 7 के साथ अपना टीवी डेब्यू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान इस शो के हर एपिसोड के लिए 3 करोड़ की फीस ले रही हैं। लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि करीना कपूर खान इस शो से बाहर हो गई हैं।
उनकी जगह पर कुछ दिन पहले बहन करिश्मा कपूर दिखाई दीं। खबर है कि करीना की जगह मलाइका अरोड़ा को इस शो में लाया जाएगा। करीना कपूर खान को रिप्लेस किया जा रहा है। करीना को बीते कई वीक से इरफान खान स्टारर इंग्लिश मीडियम की शूटिंग के लिए लंदन जाना पड़ा।

लंदन में करीना अपनी नई फिल्म जवानी जानेमन की भी शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत आकर डांस इंडिया डांस 7 के लिए समय दे पाना करीना के लिए मुश्किल होगा। शो से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना को फिर से लंदन ट्रैवल करना है।
ऐसे में करीना की जगह मलाइका अरोड़ा शो को जज करती हुई नजर आ सकती हैं। मलाइका डांस में भी माहिर हैं और रियलिटी शो को जज करने का अनुभव भी उनके पास है। रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका केवल एक एपिसोड इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
आने वाले कई एपिसोड वह जज करते हुए दिखाई दे सकती हैं। मलाइका अपने डांस और ग्लैमर से शो को लाइमलाइट लाने का काम आसानी से कर सकती हैं। फिलहाल पिछले वीक लंदन से वापस आकर करीना ने इस शो के लिए शूटिंग की थी। भविष्य में मुमकिन है कि करीना की जगह पूरी तरह से मलाइका के खाते में चली जाए।
फिलहाल, यहां देखिए मलाइका की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
