पारस छाबड़ा से शादी करने पहुंची मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल, बोल्ड डांस VIDEO वायरल
बिग बॅास 13 खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की शादी का आयोजन मेकर्स ने किया है। बिग बॅास 13 के सेट पर ही इसकी शूटिंग की जा रही है। जहां पर फिलहाल पारस और शहनाज अपने लिए सही जीवनसाथी का चुनाव कर रहे हैं। पारस छाबड़ा की शादी के लिए फिलहाल दो लड़कियों का नाम फाइनल हो गया है।
एक साउथ एक्ट्रेस संजना गलरानी हैं। दूसरी मलाइका अरोड़ा जैसी दिखने वालीं मॅाडल हिना पांचाल हैं। हिना पांचाल ने शो में अपने धमाकेदार बोल्ड डांस से एंट्री ली।

जहां पर पहली झलक में वह मलाइका अरोड़ा जैसी दिखाई दी। पारस उन्हें देखकर कहते हैं कि आप बिल्कुल मलाइका की तरह डांस करती हैं और दिखाई भी देती हैं।
View this post on InstagramA post shared by Heena M Panchal (@theofficialheena) on
लेकिन हिना ये साफ तौर पर कहती हैं कि वह उनसे काफी अलग है। हिना पारस से माहिरा और आकांक्षा के बारे में सवाल भी करती हैंं। जिसका पारस बड़ी ही बेबाकी से सवाल करते हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं हिना का ये वीडियो और मलाइका अरोड़ा की कुछ सेक्सी तस्वीरें जो कि बीते दिन काफी वायरल हुई।
View this post on InstagramA post shared by Heena M Panchal (@theofficialheena) on
यहां देखिए वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











