मैं अपने बेटे अरहान के धुन पर नाचती हूं- मलाइका अरोड़ा ने डांस शो पर किया खुलासा
इंडियन आइडल के खत्म होने के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर शो शुरू हो रहा है। इस सोलो डांस शो को जज करने के लिए इस बार गीता कपूर, टैरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा एक साथ आ रहे हैं। सोमवार को इस शो के लांच के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा कि ये एक पूरे तौर पर डांस शो है। मैं इंडिया के बेस्ट डांसर को देखने और जज करने के लिए तैयार हूं।
मेरे साथ टैंरेस और गीता कपूर हैं। मैं काफी प्रभावित हूं जिस तरह के कंटेस्टेंट इस शो पर आए हैं। मैं इस शो में इंडियाज बेस्ट डांसर के लिए एंटरटेनमेंट की तलाश कर रही हूं। बिना एंटरटेनमेंट के कोई डांस खिल कर बाहर नहीं आता है। टैरेंस ने कहा कि आज की जनरेशन पहले से सीख कर आते हैं। ये इंटरनेट की जनरेशन है।

गीता कपूर ने बताया कि ये एक मात्र शो है जहां पर सोलो डांसर को शो का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। कई शो ऐसे होते हैं जहां पर ग्रुप डांस होते हैं। यहां पर सिर्फ 15 से 30 साल के बीच के डांसर इस शो का हिस्सा बनेंगे।
सोलो डांसर को अहमियत दी जाएगी। ये ऐसा पहला शो होगा टीवी पर। शो की होस्ट भारती सिंह ने कहा कि जो बाकी डांस शो में विनर हो रहे हैं वो हमारे यहां पर ऑडिशन में विनर आ रहे हैं। मैं अपने पति हर्ष के साथ ये शो को होस्ट कर रही हूं।
इस दौरान एक सवाल के जवाब में मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान के डांस पर कहा कि मेरे घर पर एक ही डांस चलता है, मैं अपने बेटे की धुन पर नाचती हूं। जब गाना बजता है तो वह पागलों की तरह डांस करता है। हर आम बच्चे की तरह है। कई बच्चे होते हैं जो गाना सुनते ही बस नाचने लगते हैं ना आगे देखते हैं ना पीछे। मेरा बेटा भी वैसा ही डांस करता है।


Click it and Unblock the Notifications