..................... Malaika arora dance on Anarkali disco chali Dance India dance Video - Hindi Filmibeat

VIDEO: 'अनारकली डिस्को' पर मलाइका अरोड़ा ने किया बोल्ड डांस, लाखों बार देखा गया

मलाइका अरोड़ा इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। कभी अपनी तस्वीरों के कारण तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर। इस बीच मलाइका का ये डांस वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर मलाइका का डांस स्टाइल देखकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। मलाइका जल्द करीना कपूर खान की जगह डांस इंडिया डांस पर दिखाई देंगी।

जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस में मलाइका अरोड़ा ने अपने इस डांस से शो में तहलका मचा दिया। उनका ऐसा डांस देखकर हर कोई उन्हें बस देखता रह गया। कुछ दिन पहले इस शो के सेट से मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आयी थीं। लेकिन अब इस वीडियो को देखकर आप डांस इंडिया डांस का ये एपिसोड मिस नहीं कर सकते हैं।

Malaika arora

मलाइका ने ये वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो को कुछ घंटे में लाखों बार देखा जा चुका है। इससे ही आपको पता चल गया होगा कि मलाइका का ये वीडियो कितना दिलचस्प और धमाकेदार है।

इस वीडियो में वह अपने लोकप्रिय डांस नंबर अनारकली डिस्को चली पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनका लुक्स भी काफी शानदार लग रहा है। वह ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है कि इस शो को जज करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।

नीचे देखिए वीडियो और मलाइका की कुछ अनदेखी तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X