OH NO..मलाइका..अर्जुन का खुल्लम खुल्ला..फिर सबकी आंखें खुली रह गई...
नच बलिए 8 के मंच पर पहली बार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन एक साथ स्टेज शेयर करने नजर दिखाई दिए लेकिन बेहद अलग तरीके से!
कई दिनों के बाद जब मलाइका और अर्जुन को एक साथ नच बलिए 8 के मंच पर देखा गया तो यही खबर उठने लगी कि इन दोनों के बीच के केमिस्ट्री जरूर दिखाई देगी। हालांकि ऐसा होता नहीं दिखाई दिया।
नच बलिए 8 के मंच पर मलाइका का पहला दिन था। इसी दिन अर्जुन कपूर हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर के साथ पहुंच गए।

लेकिन पूरी शूटिंग के दौरान मलाइका और अर्जुन ने एक दूसरे से दूरी बनाए रखी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे से कभी टकराते हुए नहीं नजर आए। यहां तक कि दोनों शूटिंग के दौरान एक दूसरे के बगल में बैठने से भी हिचकते रहे। शूटिंग के दौरान लगातार दोनों ने दूरी बनाए रखी।
मलाइका को स्टेज पर अकेले खड़ा देख अर्जुन वहां से चले गए। जब अर्जुन को सेंटर स्टेज पर आने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम के आने का इंतजार किया जाए। फिर तुरंत मलाइका के वहां से जाते ही अर्जुन अपनी सिंगल पिक्चर देने के लिए तैयार हो गए।
लेकिन आखिरकार अंत में दोनों को एक दूसरे के बगल में खड़ा होकर तस्वीर के लिए पोज देना ही पड़ा। हालात ऐसे हो गए थे कि टेरेंस के बगल में मलाइका खड़ी हो गई। मोहित सूरी और श्रद्धा एक साथ। इस वजह से मीडिल में मलाइका और अर्जुन को एक साथ खड़ा ही होना पड़ा था।
गौरतलब है कि अरबाज खान से अपनी 18 साल की शादी टूटने के बाद मलाइका ने अभी तक अर्जुन के साथ अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी साध रखी है।
वहीं अरबाज ने अपने लव लाइफ में नई एंट्री का खुलासा भी कर दिया है।वैसे आपको बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका और अरबाज साथ रहना पसंद करते हैं। यहां देखें तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications

