..................... Malaika Arora accept affair with Arjun Kapoor Koffee with Karan 6 Video - Hindi Filmibeat

सरेआम मलाइका अरोड़ा ने किया अर्जुन कपूर से प्यार का ऐलान, Video हुआ वायरल

By Prachi Dixit

कॉफी विद करन 6 खत्म होने से पहले एक और बड़ा खुलासा करता हुआ जा रहा है। इस शो के आखिरी एपिसोड में करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस मौजूद थें। जहां पर दोनों ने इस बात की तरफ इशारा दिया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि खुल कर कहने से इंकार किया। वहीं जब अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ इस शो का हिस्सा बने, तब भी उन्होंने मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर खुल कर बात नहीं की थी। लेकिन अब खुद मलाइका ने अपने प्यार का इसरार कर दिया है।

Malaika Arora,Arjun Kapoor

रविवार को कॅाफी विद करण का अवॅार्ड्स एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जहां पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर किरण खेर, मलाइका अरोड़ा, मल्लिका दुआ और वीर दास नजर आयेंगे। इस शो के दौरान करण ने सवाल पूछा कि इस सीजन में सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाला एक्टर कौन रहा है।

इस सवाल पर मलाइका कहती हैं कि आई लाइक अर्जुन कपूर दिस वे और दैड वे । इसका मतलब ये है कि मुझे अर्जुन पसंद हैं ऐसे भी और वैसे भी। इस जवाब पर करण जौहर तिरछी स्माइल देते हुए नजर आते हैं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे देखिए वीडियो और मलाइका की कुछ खास तस्वीरें जो आपके होश उड़ा देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X