डॉक्टर दिवस पर 'सुरभि चंदना' के नए शो संजीवनी 2 का पहला लुक रिलीज , फैंस देखते रह जायेंगे
इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना लौट आयी हैं। जी हां, बहुत जल्द इश्कबाज के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। आखिरकार सुरभि के नए शो संजीवनी 2 का पहला लुक सामने आया है। भारत में 1 जुलाई को हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।
हमारे जीवन में डॉक्टर की अहम भूमिका, उनकी जिम्मेदारी और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इसी मौके पर सुरभि चंदना के शो संजीवनी 2 का पहला लुक रिलीज किया गया है। इस पहले पोस्टर में सुरभि चंदना के साथ सायंतनी घोष,मोहनीश बहल,नमित खन्ना दिखाई दे रहे हैं।

सुरभि ने इस नए शो के लिए अपने लुक पर काम किया है। उन्होंने अपनी हेयर स्टाइल बदली है। डॅाक्टर के लुक में वह परफेक्ट दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि इस शो में वह नमित खन्ना के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। ऐसी खबर है कि जुलाई अंत या फिर अगस्त के शुरुआती दिनों में इस शो का टेलीकास्ट किया जाएगा।
सुरभि इस शो में एक शर्मीली पंजाबी लड़की की भूमिका निभायेंगी। जो कि संजीवनी में अपने माता-पिता को निर्दोष साबित करने के लिए आती है। दूसरी तरफ नमित एक सर्जन के किरदार में दिखाई देंगे। दोनों के रिश्ते की शुरुआत नफरत से होगी।
इसका पहला सीजन अपने ड्रामा को लेकर काफी लोकप्रिय हुआ था। यहां देखिए सुरभि की वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











