छोटे पर्दे पर दिखेंगे मकरंद देशपांडे
नाट्यमंच के दिग्गज और बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक मकरंद देशपांडे जल्द ही छोटे पर्दे यानी कि टेलीविजन पर दिखेंगे।
'स्वदेश' और 'मकड़ी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके मकरंद को जी टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहे कार्यक्रम 'भागोवाली-बांटें अपनी तकदीर' का प्रचार करने के लिए चुना गया है।
मकरंद का काम इस कार्यक्रम के मुख्य किरदार रुनझुन को दशकों के सामने पेश करना होगा। इस भूमिका की मदद से मकरंद अपनी जोरदार आवाज और शख्सियत को भी पेश करेंगे। यह कार्यकम नवम्बर के अंत में प्रसारित होगा।
actor अभिनेता टीवी नाटक निर्देशक बॉलीवुड मकरंद देशपांडे bollywood director drama makrand deshpande tv


Click it and Unblock the Notifications
