मकर संक्रांति की पतंगबाज़ी के बीच अक्षरा - नैतिक, कार्तिक - नायरा से सरस - कुमुद का रोमांस

14 जनवरी को पूरा देश मकर संक्रांति का त्योहार मनाएगा और हिंदी टीवी सीरियल भी हमेशा से ही त्योहारों के मौके पर अपने लीड पेयर के रोमांस का तड़के का साथ कुछ नए ट्विस्ट लेकर ज़रूर आते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार टीवी के लिए हमेशा ही खास रहा है।

इस मौके पर अकसर ही सीरियल में पतंगबाज़ी के साथ दिख जाती है ढेर सारी नोंक झोंक और ढेर सारा रोमांस। इस साल भले ही कोरोना के चलते शूटिंग काफी एहतियात के साथ की जा रही है।

makar-sankranti-celebrations-tv-stars-nailed-kite-flying-episodes-see-pics

लेकिन हर साल, त्योहारों की धूम टीवी सीरियलों की भी रौनक बढ़ाती हैं। और साल का पहला त्योहार ही होता है मकर संक्रांति। ऐसे में सितारे स्क्रीन पर पतंगबाज़ी का खूब मज़ा लेते हैं।

वहीं स्टार्स को पतंग उड़ाने की इस कला का इतना शानदार प्रदर्शन करते देख, फैन्स भी काफी खुश होते हैं। देखिए तस्वीरों में टीवी के सितारों की पतंगबाज़ी

सरस और कुमुद का रोमांस

सरस और कुमुद का रोमांस

स्टार प्लस के सीरियल सरस्वती चंद्र में गौतम रोडे और जेनिफर विंगेट ने दो गुजराती किरदार निभाए थे - सरस और कुमुद। पतंगबाज़ी के ही ज़रिए इस सीरियल में सरस और कुमुद के बीच दूरियां घटी थीं।

हम दिल दे चुके सनम से प्रेरित

हम दिल दे चुके सनम से प्रेरित

ये सीरियल, संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था और काफी हद तक इसकी रूपरेखा और लुक हम दिल दे चुके सनम से प्रेरित था। इसलिए सीरियल में पतंगबाज़ी भी काफी अहम थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिशा वकानी और दिलीप जोशी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के साथ पतंगबाज़ी कर चुके हैं। सीरियल के कुछ एपिसोड्स मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मना चुके हैं।

तप्पू की टीम

तप्पू की टीम

अब पतंगबाज़ी का खेल हो और बच्चे ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। तो गोकुलधाम सोसाइटी के बच्चे भी मकर संक्रांति पर डोरियां खींच और काट चुके हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। और कई बार मकर संक्रांति का त्योहार भी मना चुका है।

कार्तिक और नायरा की पतंगबाज़ी

कार्तिक और नायरा की पतंगबाज़ी

सीरियल में पतंगबाज़ी करते हुए इसके मुख्य किरदार कार्तिक और नायरा नज़र आ चुके हैं।

अक्षरा और नैतिक का रोमांस

अक्षरा और नैतिक का रोमांस

वहीं इससे पहले सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार हिना खान और करण मेहरा भी अक्षरा और नैतिक के किरदारों में पतंगबाज़ी के दौरान रोमांस करते दिखाई दे चुके हैं।

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी

ज़ी टीवी के सीरियल एक था राजा एक थी रानी में दृष्टि धामी और सिद्धांत कार्णिक भी पतंगबाज़ी के दौरान रोमांस कर चुके हैं।

इश्कबाज़

इश्कबाज़

स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज़ में सुरभि चांदना, मानसी श्रीवास्तव और श्रेणु पारिख भी लड़कों की टीम के साथ डोर की जंग लड़ चुकी हैं।

राजा और रानी

राजा और रानी

कलर्स टीवी के सीरियल शुभारंभ के मुख्य कलाकार महिमा मकवाना और अक्षित सुखीजा ने भी 2020 में मकर संक्रांति के मौके पर अपनी पतंग के साथ अपनी इच्छाएं भी आसमान छूने भेजी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X