हर बार से हटके होने वाला है झलक दिखलाजा सीजन 9!
झलक दिखलाजा सीज़न 9 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार के सीज़न में ऐसा बहुत कुछ देखने को मिलेगा जो शायद आपने पिछले किसी भी सीज़न में नहीं देखा होगा। यूं तो हर बार कुछ न कुछ इस शो में नयापन लाया ही जाता है लेकिन इस बार आपको और भी ज्यादा मज़ा आने वाला है।

जी हां...इस बार झलक में आपको मेजर चेंज नज़र आने वाला है। और वो देखने को मिलेगा आपको कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में। आपको तो पता ही है हर बार इस शो में एक न एक चाइल्ड एक्टर कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आता है। इस बार भी कुछ ऐसा होने वाला है लेकिन ज़रा हटके।
[Ohh.. ये क्या हो गया.. दिव्यांका होगी ICU में भर्ती!]
इस बार आपको एक नहीं बल्कि कई चाइल्ड एक्टर इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार आपको इस शो में उड़ान की स्पंदन उर्फ चकोर, रुहानिका धवन उर्फ रूही, ये रिश्ता क्या कहलाता है के शिवांश उर्फ नक्श दिखाई देंगे।
स्पंदन के पिता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि हां हमें इस शो के लिए प्रपोज़ल आया है। लेकिन अभी तक कुछ कनफर्म नहीं है। इस सीजन में करण जौहर, गणेश हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज के साथ लॉरेन गोटलिएब गेस्ट की लिस्ट में शामिल हैं।
वहीं इसमें शक्ति अरोड़ा, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, नोरा फतेही, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना और शांतनु माहेश्वरी, गौरव गेरा का नाम पहले ही इस शो के लिए फाइनल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











