शादी कर 3 बच्चे करना चाहती है ये एक्ट्रेस, बताई पूरी फ्यूचर प्लानिंग, बोलीं- मैं गाय पालूंगी और खेती करूंगी...

Mahira Sharma On Her Future Kids

Mahira Sharma On Her Future Kids: माहिरा शर्मा एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। लेकिन एक बार फिर से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। दरअसल आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार वह इंटरव्यू में अपनी शादी और बच्चों की प्लानिंग को लेकर बात कर चुकी है।

लेकिन एक बार फिर से माहिरा शर्मा ने बच्चों की प्लानिंग और शादी को लेकर बात की है। हाल ही में भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट के दौरान माहिरा शर्मा ने अपनी जिंदगी के सभी प्लान्स को खोल कर रख दिया और बताया कि वह अपनी आगे की जिंदगी में क्या करना चाहती है।

माहिरा शर्मा ने अपने आने वाले कल की प्राणी को लेकर बात करते हुए बताया कि प्रसिद्धि और व्यस्त जीवन के बावजूद भी उनका विजन पूरी तरीके से क्लियर है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मेरा सपना और मेरा विजन पूरी तरीके से क्लियर है। मैं काम करना चाहती हूं और फिर बाद में शादी भी करना चाहती हूं।"

माहिरा शर्मा ने आगे कहा कि "पहाड़ों में एक फार्म हाउस बनाना चाहती हूं और वहां पर गाय पालन चाहती हूं। मैं खेती करना चाहती हूं और मैं यह सब करूंगी।" लेकिन जब एक्ट्रेस से भारती सिंह ने सवाल किया कि क्या वह बच्चे चाहती है तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि "हां मैं तीन बच्चे चाहती हूं, मेरे तीन बच्चे होंगे।"

माहिरा शर्मा की बातों से साफ पता चलता है कि वह पहले अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं और फिर घर बसाना चाहती हैं। बाद में प्रकृति के करीब रहकर अपना जीवन यापन करना चाहती है। वह चमक दमक में नहीं बल्कि शांति और जमीनी जीवन जीना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mahira sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X