Video: BF के ब्रेक अप से बुरी तरह टूटी ये हसीना.. अब बुरी तरह सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरी

Mahira Sharma Falling Video: 'बिग बॉस 13' और 'नागिन' फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की खूबसूरती के दीवाने दुनिया भर में हैं। हसीना के एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट लुक्स सभी देखने लायक होते हैं। हालांकि इस बार ये हसीना हैवी ड्रेस के कारण ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गई है और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसने उनके फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं।
दऱअसल, माहिरा हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। यहां वो बेहद खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही थीं। माहिरा जब स्टेज पर जा रही थी तो सीढ़ियों पर हैवी ड्रेस और हाई हील्स के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और पहले तो उन्होंने खुद को संभाला। लेकिन फिर से खड़े होने पर वो डगमगा गईं।
इस दौरान अभिनेता अपारशक्ति खुराना उन्हे संभालने में उनकी मदद करते दिखाई दिए। नेटिजंस अपेरशक्ति के अंदाज की काफी तारीफें कर रहे हैं और उन्हे जेंटलमेन करार दे रहे हैं। इसके साथ ही जिस तरीके से माहिरा गिरी हैं उससे उनके फैंस काफी परेशान हैं और कमें सेक्शन में उनका हाल जानना चाह रहे हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि माहिरा खान ने अपने इस बला से खूबसूरत लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। माहिरा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। हसीना पिछले दिनों पारस छाबड़ा के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











