सलमान खान की फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा से रोमांस करेंगी महिमा मकवाना, अविका गौर को किया रिप्लेस
आयुष शर्मा - सलमान खान स्टारर फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा से रोमांस करने के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही थी और ये तलाश खत्म हुई थी सबकी प्यारी आनंदी पर जाकर। खबर थी कि बालिका वधू स्टार अविका गौर, फिल्म में आयुष शर्मा से रोमांस करेंगी लेकिन डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अविका फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
अब खबर है कि अविका गौर को फिल्म में रिप्लेस कर चुकी हैं कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल शुभारंभ की स्टार महिमा मकवाना। महिमा ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो महिमा फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी की भूमिका में होंगी और उन्होंने महेश मांजरेकर के साथ कुछ सीन शूट कर लिए हैं। अब फिल्म से अविका गौर क्यों बाहर हुईं और महिमा ने उन्हें क्यों रिप्लेस किया, फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











