OMG..खतरों के खिलाड़ी 8..सुपर खान की..सुपरहिट हीरोइन की एंट्री

मई के अंत में खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत हो सकती है। इस शो में लंबे समय बाद बॅालीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी कमबैक कर सकती हैं।

By Prachi Dixit

रियलिटी शो की फेहरिस्त मे बहुत जल्द टीवी की सबसे बहुप्रतिक्षित शो खतरों के खिलाड़ी का नाम जुड़ने जा रहा है। यह एक सेलिब्रिटी बेस्ड एक्शन शो है। जहां पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे इस शो से जुड़ते हैं।

इस बार खतरों के खिलाड़ी में एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और एक्शन का तड़का लगने वाला है। यह तो पहले ही साफ हो गया था कि इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। लेकिन इसके साथ यह भी चर्चा है कि खतरों के खिलाड़ी के एक खास एपिसोड में अजय देवगन भी नजर आ सकते हैं।

Mahima Chaudhary

रहा सवाल सेलिब्रिटी का तो इस टीम में बॅालीवुड की परदेश गर्ल महिमा चौधरी भी नजर आयेंगी। फिल्मों के लिहाज से महिमा का करियर कुछ खास नहीं चल पाया है। शाहरूख खान स्टारर परदेस के बाद महिमा ने कई सारी फिल्में की। लेकिन वह आज भी परदेस फिल्म के लिए लोकप्रिय मानी जाती हैं।

वह भी लंबे समय बाद एक बार फिर वापसी कर रही हैं। इस बार उनकी वापसी छोटे पर्दे पर हो रही है। वैसे आपको बता दें कि इस बार खतरों के खिलाड़ी से ऐसे नाम जुड़ने वाले हैं, जो कि टीवी की दुनिया के सुपरस्टार हैं।

आइए यहां देखते हैं उनकी एक झलक...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X