माही विज को मिली रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने कहा- दम है तो सामने आ, भौंकना बंद कर
माही विज को कई बार ट्रोल का शिकार होना पड़ा है। हर बार उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है। इस बार मामला शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो मुझसे शादी करोगे से जुड़ा है।
जहां पर जय भानुशाली और पारस छाबड़ा के बीच हुई बहस के कारण माही विज को ट्रोल होना पड़ा। बता दें कि शो में महिला कंटेस्टेंट को लेकर पारस छाबड़ा और जय भानुशाली में काफी बहस हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच का मामला शांत भी हो गया। लेकिन सोशल मीडिया पर माही और जय के लिए दिक्कत आ गई।

ट्रोल करने वाले ने न सिर्फ माही विज और जय की बेटी को इसमें शामिल किया। बल्कि रेप करने की बात करके अपनी गंदी सोच का परिचय भी दिया। इसे देखने के बाद माही विज ने इसके लिए कड़ी फटकार लगाई।


Click it and Unblock the Notifications











