Mahhi Vij Trolled: कोविड से निपटते ही पार्टी करने पहुंची माही, बेटी को देखते ही लोगों ने किया ट्रोल

Mahhi Vij Trolled: माही विज घातक वायरस COVID से लड़ने के बाद वापस आ गई हैं और उन्हें शहर में भारती सिंह के बेटे लक्ष्य के पहले जन्मदिन की पार्टी में भाग लेते देखा गया, जहां उन्होंने जागरूकता के बारे में बात की कि लोगों को COVID से निपटने के लिए क्या करना चाहिए। लेकिन जिस चीज ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा, वह थी उनकी बेटी तारा भानुशाली, जिसका मेकअप हो रखा था। भारती सिंह के बेटे गोला के पहले बर्थडे बैश में माही की तीन साल की बेटी को लिपस्टिक और आईलाइनर लगाए हुए देखा गया।
लोगों ने किया ट्रोल
नेटिजन्स ने माही को मास्क नहीं पहनने और अपनी बेटी को लाल लिपस्टिक लगाने के लिए ट्रोल किया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, "फिर मास्क पहन लो! और छोटी बच्ची ने आईलाइनर और लिपस्टिक क्यों लगाई है। उसे बताओ कि वह सुंदर है और उसे इन सब की जरूरत नहीं है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'OMG रेड लिपस्टिक ऑन ए बेबी।' एक और यूजर ने कमेंट किया, " बच्चे विंग लाइनर और लिपस्टिक वो भी बच्चे पर? मेरा मतलब है कि छोटी बच्चियां अपनी मां के पीठ पीछे उनका मेकअप लगाती हैं या फिर स्कूल के फंक्शन में बच्चों के मेकअप किया जाता है लेकिन जानबूझकर मीडिया इंटरैक्शन के लिए बच्चे के मेकअप करना थोड़ा अजीब लगता है हालांकि, तारा क्यूट लग रही है।"
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं माही
माही को अपनी 3 साल की बेटी पर मेकअप लगाने के लिए लोग फटकार लगा रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि वह किस तरह की मां है। माही हमेशा से ही अपनी बेटी तारा के लिए एक हैंडसम मां रही बेहतरीन मां साबित हुई हैं और हम अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में उन्हें तारा के साथ देखते हैं, इनकी जोड़ी की लोग खुलकर तारीफ करते हैं लेकिन इस बार माही को लोगों के तानों का सामना करना पड़ रहा है। माही ने हमेशा ट्रोल होने पर अपना जवाब दिया है तो ऐसे में इंतजार है कि माही इस बार ट्रोलर्स से कैसे निपटती हैं।


Click it and Unblock the Notifications