Mahhi Vij: कोरोना की चपेट में आई ये टीवी एक्ट्रेस, बताया- 'मेरा हाल पहले से भी बुरा'

Mahhi Vij Covid Positive

Mahhi Vij Covid Positive: देश में एक बार फिर कोविड अपने पैर पसार रहा है। आए दिन मामले बढ़ रहे हैं और हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'बालिका वधु' फेम माही विज का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नए पोस्ट में इसकी जानकारी दी। माही ने खुलासा किया कि इस बार तनाव पिछले वाले की तुलना में ज्यादा गंभीर है और अपने बच्चों से दूर रहना उनके लिए काफी दुखदाई हो रहा है।

माही को हुआ कोरोना
माही विज ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया कि उन्हें कोविड हो गया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें चार दिन पहले उनके कोविड पॉजिटिव होने की खबर समाने आई। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शरीर में दर्द बहुत ज्यादा था और उनकी हड्डियां काफी दुख रही थीं। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ये कोविड पिछले वाले कोविड ज्यादा बेकार है क्योंकि उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी जो इससे पहले नहीं हुई। साथ ही माही विज ने सबको सेफ रहने के लिए कहा है। माही यह भी कहती हैं कि वो अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात करती हैं तो उन्हें रोना आता है।

लोगों ने दी दुआएं
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। भारती सिंह ने कहा कि कुछ नहीं जल्दी ठीक हो जाओगी। जल्द ठीक हो जाओगी। गौहर खान और सृष्टि रोड़े ने भी उनके लिए प्रार्थना की। आपको बता दें, साल 2010 में उन्होंने एक्टर जय भानुशाली के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन, इस बात को उन्होंने मीडिया से भी छिपा कर रखा था। जय और माही विज ने अपने घर में काम करने वाले स्टार के दो बच्चों के पढ़ने लिखने का खर्च भी उठाया था। वो अक्सर दोनों बच्चों और अपनी बेटी तारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ये दोनों बच्चे उनके केयरटेकर के हैं।

माही का प्रोफेशनल वर्कफ्रंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, माही विज साल 2002 में 'तू तू है वही' सॉन्ग में नजर आई थीं। उस वक्त माही विज का स्टाइल काफी ट्रेंड में भी आ गया था। अपने गाने से उन्होंने लोगों के दिलों पर भी कब्जा कर लिया था। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्हें कई टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 'लागी तुझसे लगन' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा कई टीवी शोज में काम किया था जिसमें 'बालिका वधू', 'एनकाउंटर', 'नच बलिए 5' और 'लाल इश्क' शामिल है।

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X