मां बनने के लिए इस एक्ट्रेस ने बेले खूब पापड़, अब छोटी सी बच्ची से बोली- दूर चली जाओ...

Mahhi Vij Delivery Photos

Mahhi Vij Delivery Photos: टीवी एक्ट्रेस माही विज हाल ही में अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर काफी भावुक हो गईं। कुछ ही दिनों पहले तारा 6 साल की हो गई हैं, जिसके लिए माही ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने तारा के जन्म से लेकर अब तक की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी दिल की बातें लिखी हैं, जिसे पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है।

माही ने तारा के लिए क्या लिखा

माही ने अपनी बेटी तारा के लिए लिखा, "मेरी प्यारी तारा, आज तुम छह साल की हो गई हो, और मुझे यकीन ही नहीं होता कि वक्त इतनी जल्दी बीत गया। ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो जब मैंने तुम्हें पहली बार अपनी गोद में लिया था।" उन्होंने आगे लिखा, "तुम दिन-ब-दिन समझदार, दयालु और खूबसूरत लड़की बनती जा रही हो। मेरा दिल को गर्व और प्यार से भर देती हो, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था। हर दिन तुम मुझे कुछ नया सिखाती हो।"

मम्मी बनने का सफर नहीं था आसान

माही ने अपने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि तारा का उनकी जिंदगी में आना किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि जब वो मां बनने की उम्मीद खो चुकी थीं और उनके कई आईवीएफ (IVF) फेल हो चुके थे, तब तारा ने उनकी जिंदगी में दस्तक दी। माही ने लिखा कि वो एक मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही थीं।

'तुम हमेशा मेरी छोटी बच्ची रहोगी'

माही ने तारा से यह भी कहा कि वो हमेशा उनकी छोटी बच्ची रहेंगी। उन्होंने लिखा, "कभी भी खुद को बदलने की जरूरत महसूस मत करना, क्योंकि तुम जैसी हो, बिल्कुल परफेक्ट हो। चाहे तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ या कितनी भी दूर चली जाओ, मेरे लिए तुम हमेशा मेरी छोटी बच्ची ही रहोगी।"

आखिर में उन्होंने लिखा, "मैं चाहती हूं कि तुम्हें हमेशा पता रहे कि तुम्हें कितना गहरा प्यार मिलता है, सिर्फ मुझसे नहीं बल्कि उन सभी से, जिनकी जिंदगी में तुम अपनी गर्मजोशी और बड़े दिल के साथ जुड़ती हो। जब आज तुम अपना केक काटकर मोमबत्तियां बुझाओ, तो मेरी यही दुआ है कि तुम हमेशा अपने सपनों के पीछे उसी उत्साह के साथ दौड़ो, जो तुम्हारे अंदर अभी है।"

माही की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग मां-बेटी के इस प्यारे रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं। माही विज और जय भानुशाली ने 2011 में शादी की थी और तारा उनकी पहली बायोलॉजिकल बेटी हैं। इसके अलावा उन्होंने दो बच्चों को गोद भी लिया है, जिनका नाम खुशी और राजवीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X