..................... Mahhi Vij shared a video from hospital, trouble with this disease - Hindi Filmibeat

माही विज ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो, इस बीमारी से हैं परेशान, बोलीं- मुझे दुख है कि...

Mahhi Vij

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि माही तलाक लेने जा रही हैं। माही विज और जय भानुशाली की शादी को लगभग 14 साल हो चुके हैं और शादी के लंबे समय बाद दोनों के बीच की दरार की खबरें सुर्खियों में हैं, लेकिन इन्हीं तलाक की खबरों के बीत आज सुबह ही यह मालूम पड़ा कि माही विज की तबीयत खराब है वह अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल से शेयर किया माही ने वीडियो

फिलहाल तो माही ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माही अस्पताल के बिस्तर पर बैठी आपबीती सुना रही हैं। माही वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि ना उन्हें डेंगू है और ना ही टाइफाइड है। उन्हें वायरल हो गया है। सुबह से ही ठंड लग रही है और तेज बुखार है।

9 साल बाद सेट पर कर रही हैं वापसी

माही आगे कहती हैं कि दुख तो मुझे इस बात का है कि आज उन्हें शूट पर जाना था पर वह नहीं जा सकीं अपने स्वास्थ्य की वजह से। माही आगे कहती हैं कि वह कल तक जल्द से जल्द ठीक होने की कोशिश करेंगी जिससे कि वह परसों से शूट पर जा सकें। आपको बता दें कि माही लंबे समय के बाद लगभग 9 साल के बाद फिर कमबैक कर रही हैं। बता दें कि उन्हें खास पहचान 'लागि तुझसे लगन' सीरियल से मिली थी जिसमें वह 'नकुसा पाटिल' के किरदार में नजर आई थीं, लेकिन आखिर बार उन्हें 'लाल इश्क' सीरियल में देखा गया था।

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X