हैवी मेकअप से टीवी पर दिखाया बदसूरत, झेला इन्फेक्शन, छुपानी पड़ी पहचान, बोलीं- मेरे आसपास सिक्योरिटी...

Mahhi Vij Laagi Tujhse Lagan

Mahhi Vij Faced Difficulties During Nakusha Role: फिल्मों और सीरियल्स में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि सितारों को एक अलग अंदाज देने के लिए उनका खूब मेकअप और ड्रेसिंग किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें टीवी पर हैवी मेकअप के चलते इंफेक्शन हो गया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं माही विज की।

माही विज टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। शो में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो डार्क स्किन की होती है और उसकी आईब्रो भी जुड़ी होती है। बिना किसी मेकअप के उसे बिखरे बालों के साथ बदसूरत लुक में दिखाया गया।

हालांकि माही विज के नकुशा के किरदार को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहींलोग तो एक्ट्रेस का रियल फेस देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते थे। बहुत कम लोग जानते हैं किएक्ट्रेस के आसपास हर वक्त गार्डन रहते थे और 6 महीने तक उन्होंने इस हैवी मेकअप को खूब झेला था।

टेली मसाला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान माही विज ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें इस रोल को करने में कितनी परेशानियां आई। एक्ट्रेस में इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे बताया गया था कि ये मेकअप 2 महीने तक रहेगा। लेकिन 6 महीने तक रहा क्योंकि इस कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया।"

बता दें कि इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि नकुशा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरे साथ हर वक्त सिक्योरिटी रहती थी जिससे कि मैं मेकअप निकालो तो कोई भी मेरी फोटो क्लिक न कर पाए। मेकर्स किसी को पता लगने देना नहीं चाहते थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे हर किसी को मेरे बारे में पता चला।"

माही विज ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "नो मेकअप लुक में सिक्योरिटी मुझे वैनिटी तक छोड़ देती थी और जब तक मैं बाहर ब्लैक मेकअप में नहीं आ जाती थी मैं कहीं भी बाहर नहीं घूम सकती थी। 6 महीने तक मैं कहीं भी घूम नहीं पा रही थी ना ही कहीं डिनर पर जा सकती थी। लेकिन फिर 6 महीने बाद मैंने कहा कि अब बस इस मेकअप को निकाल दो।"

इसी के अलावा माही विज ने खुलासा किया कि उन्हें इस मेकअप के चलते कई बार स्क्रीन पर इंफेक्शन भी हुआ। दरअसल कई बार हटाने की वजह से मेकअप रह जाता था। बता दें कि अभिनेत्री ने कैसी लागी लगन, बालिका वधु, ना आना इस देश लाडो, और बैरी पिया जैसे बेहतरीन शोज में काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: mahhi vij laagi tujhse lagan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X