शराब पीने की वजह से इस एक्ट्रेस को होने लगी थी ये बीमारी, डॉक्टर के कहने पर छोड़ने पड़ी आदत वरना...

Mahhi Vij

Mahhi Vij On Anxiety Issues: लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज, जिन्हें शो 'नकुशा' में लीड रोल के लिए जाना जाता है, उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि एंग्जायटी की वजह से शराब छोड़ दी है।

फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में, 42 साल की एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे बहुत एंग्जायटी की प्रॉब्लम है क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं। मैंने कॉफी छोड़ दी है, मुझे चाय छोड़ने के लिए भी कहा गया है। मैं शराब भी पीती थी। जब आप दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं तो शराब पीने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन छह महीने हो गए हैं जब मैंने शराब पीना छोड़ दिया है क्योंकि इससे मेरी एंग्जायटी बढ़ जाती है।"

माही ने कहा, "कॉफी, शराब और एरेटेड ड्रिंक्स बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे एंग्जायटी, दिल की समस्या और लीवर की समस्याएं बढ़ जाती हैं। जब आप शराब पीते हैं, तो आप अपने दिमाग से खेलते हैं और एक दिन आपको एहसास भी नहीं होगा कि आपका दिमाग आपके साथ खेल रहा है। ये चीजें आपको किक देती हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि कैफीन को आपके शरीर से पूरी तरह से बाहर कर देना चाहिए।"

पहली बार एंक्जायटी के बारे में एक्सपीरिएंस करने पर, एक्ट्रेस ने कहा, "यह तब हुआ जब मेरी मामी (आंटी) का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। यह मेरे परिवार के लिए एक झटका था क्योंकि हम उनके बहुत करीब थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उनकी मौत के बाद मैं उदास हो गई थी। मैं एक डॉक्टर के पास गई और मुझे कॉफी और शराब छोड़ने के लिए कहा गया।"

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को मेडिकल हेल्प की जरूरत है, तो उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने वाले किसी शख्स का इंतजार नहीं करना चाहिए। माही ने कहा, "मुझे लगता है कि खुद की देखभाल बहुत जरूरी है। हमें अपने पति या माता-पिता के डॉक्टर के पास ले जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है, तो बस उठें और जाएं।"

माही लाल इश्क, ससुराल सिमर का, लागी तुझसे लगन, बालिका वधू जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली से शादी की है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम तारा है।

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X