..................... Mahhi Vij Refuses alimony from Jay Bhanushali chooses dignity over Money raise 3 kids alone - Hindi Filmibeat

माही विज ने ठुकराई जय भानुशाली की एलिमनी, अकेले करेंगी तीन बच्चों की परवरिश

Mahhi Vij Alimony: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार माही विज और जय भानुशाली अब अपनी वैवाहिक जिंदगी को हमेशा के लिए विराम दे चुके हैं। एक समय पर दर्शकों के फेवरेट रहे इस जोड़े ने शादी के करीब 15 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है।

Mahhi Vij Alimony

दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अपने तलाक की पुष्टि की, जिसे देखकर फैंस हैरान और भावुक हो गए। हालांकि, अपनी पोस्ट में माही और जय ने यह साफ किया कि मुश्किल वक्त में वे एक-दूसरे के लिए सम्मान और सहयोग बनाए रखेंगे।

इस बीच तलाक से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही विज ने जय भानुशाली से किसी भी तरह की एलीमनी लेने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए भी किसी प्रकार के मेंटेनेंस की मांग नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है, ताकि इस रिश्ते का अंत बिना किसी आर्थिक विवाद के सम्मानजनक तरीके से हो सके।

बताया जा रहा है कि माही और जय ने तलाक का कदम उठाने से पहले अपने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की थी, लेकिन हालात उनके पक्ष में नहीं जा सके। दोनों ने परिपक्वता दिखाते हुए शांतिपूर्वक अलग होने का रास्ता चुना।

तलाक के बाद माही विज अब पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। वह इन दिनों टीवी शो 'सहर होने को है' में नजर आ रही हैं और प्रोफेशनल लाइफ में नई शुरुआत करने के मूड में हैं। गौरतलब है कि माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X