..................... Mahhi Vij received 5 crore rupees in alimony from Jay Bhanushali Why did actress become furious - Hindi Filmibeat

तलाक के बाद माही विज ने एलिमनी में लिए 5 करोड़? क्यों बुरी तरह भड़कीं माही विज, जय भानुशाली को लेकर कही ये बात

Mahhi Vij on Alimony: हाल ही में माही विज और जय भानुशाली का तलाक हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। माही विज कुछ अफवाहों को लेकर काफी गुस्से में हैं और सामने आकर उसका जवाब दे रही हैं।

Mahhi Vij

इसमें कोई शक नहीं है कि इन दोनों का तलाक काफी चौकाने वाला है और किसी ने सोचा नहीं होगा कि टीवी का ये मशहूर जोड़ी कभी इस तरह से अलग होगा। अब माही विज पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं और कहा जा रहा है कि एलिमनी के तौर पर जय भानुशाली से माही विज ने 5 करोड़ रुपए वसूले हैं।

अभिनेत्री ने दिया जवाब

जैसे ही इसको लेकर खबरें सामने आईं माही विज बुरी तरह से भड़क गईं और जवाब दिया है। उन्होने सीधे तौर पर इस बात से इंकार कर दिया है कि उन्होने तलाक के बाद करोड़ रुपए वसूले हैं।

माही विज ने कहा, ''मैं इंस्टाग्राम पर देख रही हूं कि लोग कह रहे हैं कि मैने 5 करोड़ रुपए लिए हैं, वो पुराने वीडियो चल रहे हैं। अब हमने तो कुछ किया ही नहीं है लेकिन लोग गंदगी कर रहे हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। हमारा तलाक हो चुका है लेकिन हम अच्छे दोस्त हैं। दोनों को ड्रामा नहीं पसंद है और अपने अपने रस्ते शांति से जाएंगे।'' माही विज के इस बयान के सामने आने के बाद सबकुछ क्लियर हो पाया है।

लोगों कमेंट्स

इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और वो कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सबसे पहले...अगर आपका तलाक हो जाता है, तो मतलब तलाक ही है...एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर रहने की कोई ज़रूरत नहीं है। तलाक मतलब तलाक...टाटा टाटा बाय बाय।'' एक ने लिखा, ''सफाई देने की जरूरत नहीं है।'' एक ने लिखा, ''दोस्त इतने अच्छे हो तो तलाक क्यों दिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X