इस एक्ट्रेस को कार में बुलाकर बनवाया जा रहा था रेट कार्ड, कहा गया- 'आपको बस क्रूज पर जाना है और...'

Mahhi Vij

Mahhi Vij Casting Couch: फेमस एक्ट्रेस माही विज को बालिका वधू में नंदिनी और 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के रूप में उनके रोल के लिए जाना जाता है। दिल्ली में जन्मीं एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए 17 साल की उम्र में मुंबई चली गईं।

भारतीय टीवी इंडस्ट्री में अपना सफल करियर शुरू करने से पहले माही एक तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में दिखाई दीं। टेली मसाला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, माही ने एक चौंकाने वाले कास्टिंग काउच एक्सपीरिएंस को याद किया। एक्ट्रेक ने बताया जब वह दिल्ली से मुंबई आई थीं तो इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों के दौरान, उन्हें एक शख्स का फोन आया, जिसने खुद को कोर्डिनेटर होने का दावा किया और वह अपनी बहन के साथ जुहू में उसकी कार में उससे मिलने गईं।

माही ने बताया- "वो हमें एल्बम में फोटोज दिखा रहा है और फिर रेट कार्ड दिखा रहा है। फिर उसने बोला इधर आपकी फोटो लग जाएगी और आपका रेट कार्ड बन जाएगा। फिर मैंने कहा, चलो इस बारे में नेगेटिव नहीं सोचते हैं तो मैंने कहा हम जो पर डे शूट करेंगे, ये उसका रेट कार्ड है? उसने कहा नहीं, रेट कार्ड, आप क्रूज़ पे जाओगे, तो मैंने कहा परफॉर्मेंस के लिए, उसने कहा नहीं, आप समझो ना।"

माही ने आगे कहा कि उन्हें और उनकी बहन को तब एहसास हुआ कि यहां कुछ गड़बड़ है। उन्होंने बताया कि जब वह कार की पिछली सीट पर बैठी थीं तो उसकी बहन ने उस व्यक्ति के बाल अपने हाथ में पकड़ लिए और फिर, वे दोनों वहां से भाग गए।

आपको बता दें, माही विज एक फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं, उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। उनकी शादी एक फेमस एक्टर जय भानुशाली से हुई है। दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली थी और अब ये कपल एक प्यारी सी बेटी तारा भानुशाली के माता-पिता हैं।

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X