एक्ट्रेस माही विज के भाई का कोरोना से निधन, सोनू सूद, कॉमेडियन भारती सिंह को कहा मदद के लिए शुक्रिया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हर किसी ने अपने किसी ना किसी करीबी को खो दिया है। एक्ट्रेस माही विज पर भी 1 जून को इस दुख का सामना करना पड़ा जब उन्होंने अपने छोटे भाई को कोरोना के कारण खो दिया। माही के भाई पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। माही के भाई को ईलाज में मदद करवाई थी सोनू सूद ने।

माही ने जब अपने भाई की निधन की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तो उनके दोस्तों ने उन्हें हिम्मत देने की कोशिश की और उनके भाई की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

mahhi-vij-lost-her-25-year-old-brother-to-corona-virus-thanks-sonu-sood-for-help

किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, कांची कौल सहित कई सितारों ने माही के साथ सहानुभूति जताई। वहीं सोनू सूद ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा - काश हम उसे बचा पाते।

सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले ट्वीट कर बताया था कि लाख कोशिशों के बावजूद एक 25 साल का नौजवान कोरोना से अपनी जंग हार गया और उन्हें उसे ना बचा पाने का खेद है। सोनू लगातार डॉक्टर से उसके स्वास्थ्य की अपडेट लेते रहे जो अच्छी नहीं थी लेकिन उनके माता पिता को सच बता पाने की हिम्मत उनके अंदर नहीं थी।

सोनू सूद के पोस्ट पर जवाब

सोनू सूद के पोस्ट पर जवाब

सोनू सूद का पोस्ट शेयर करते हुए माही विज ने लिखा - हमें, मेरे भाई के लिए बेड दिलवाने में मदद करने के लिए बहुत शुक्रिया सोनू सूद। ऐसे समय में जब मेरे पास बिल्कुल भी हिम्मत नहीं बची थी आपने मुझे उम्मीद दी।

उम्मीद बनकर आए सोनू

उम्मीद बनकर आए सोनू

मुझे उम्मीद थी कि शायद जल्दी ही मेरा भाई ठीक होकर घर लौट आए जबकि आप हर पल सच से लड़ रहे थे। मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी। मैं आपकी हिम्मत के लिए शुक्रगुज़ार हूं और आपके दिल जो पूरी ईमानदारी से लोगों की मदद करना चाहता है।

सबकी तरफ से कहा धन्यवाद

सबकी तरफ से कहा धन्यवाद

आपकी बहादुरी के लिए शुक्रिया और सबसे ज़्यादा इतने कठिन समय में भी सकारात्मकता देने के लिए शुक्रिया। शुक्रिया उन सारे करोड़ों लोगों की तरफ से जिन्हें मदद की ज़रूरत है और जिन तक आपकी मदद पहुंच रही है।

दोस्तों ने की मदद

दोस्तों ने की मदद

माही ने अपने दोस्तों गौरव और केतुल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप दोनों ने मेरे भाई को अपने भाई की तरह समझा।

भारती का भी शुक्रिया

भारती का भी शुक्रिया

वहीं माही ने कॉमेडियन भारती सिंह को धन्यवाद देते हुए लिखा कि मेरे भाई को अपने वीडियो भेज कर उसका हौसला बढ़ाते रहने के लिए धन्यवाद। रोज़ उसकी तबीयत के बारे में पूछते रहने के लिए भी शुक्रिया।

1 जून को निधन

1 जून को निधन

माही ने 1 जून को अपने भाई को खो दिया। उसकी तस्वीर शेयर करते हुए माही ने लिखा - मैंने तुम्हें खोया नहीं है, हमेशा के लिए पा लिया है। तुम मेरी हिम्मत है। मेरे प्यारे भाई मैं तुम्हें आज, कल और हमेशा इतना ही प्यार करूंगी। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।

भगवान को तुमसे ज़्यादा प्यार

भगवान को तुमसे ज़्यादा प्यार

माही ने अपने भाई को याद करते हुए लिखा - काश मैं समय को थोड़ा सा पीछे ले जा पाती और कुछ दिन पहले पहुंच जाती और तुम्हें गले लगा पाती। काश मैं तुम्हें कभी जाने ना दे पाती। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन शायद भगवान तुमसे ज़्यादा प्यार करते हैं। तुम ज़िंदगी भर मेरे हीरो रहोगे।

दिवंगत की आत्मा को शांति

दिवंगत की आत्मा को शांति

माही और उनके परिवार के इस दुख की घड़ी में हम अपनी सहानुभूति प्रकट करते हैं। ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे और उनके भाई को आत्मा को शांति प्रदान करे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X