जय भानुशाली से तलाक के ऐलान के बाद माही विज का पहला रिएक्शन बोलीं- जो मेरे बच्चों से प्यार करते हैं उनके लिए..
Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce: टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं। अब शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर से उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

तलाक की खबरों के बीच माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट में माही कभी मस्ती करती दिख रही हैं तो कभी अपनी जिंदगी को लेकर बातें कहती नजर आ रही हैं।
माही ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह चॉकलेट लगी स्ट्रॉबेरी खाती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने गाना लगाया है - "आईस्क्रीम खाऊंगी, कश्मीर जाऊंगी..."। इसके अलावा माही ने एक ग्लैमरस फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह बैकलेस टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं।
इन सबके बीच माही ने एक खास मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "ईश्वर की योजना... मैं यूनिवर्स पर विश्वास करती हूं।" माही ने यह भी कहा कि जो लोग उनके बच्चों से प्यार करते हैं, उनकी जिंदगी में उनकी एक अलग जगह है।
माही के पोस्ट देखकर साफ लगता है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं और हर हाल में खुश रहने की कोशिश कर रही हैं। माही अक्सर अपने बच्चों के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं, खासकर अपनी बेटी तारा के साथ। काम की बात करें तो माही विज ने लंबे समय बाद टीवी शो 'सहर होने को है' से छोटे पर्दे पर वापसी की है।


Click it and Unblock the Notifications













