तलाक की खबरों के बीच इस हाल में आनन फानन में अस्पताल में भर्ती माही विज, जस की तस बनी हुई है हालत

Mahhi Vij Hospitalised

Mahhi Vij Hospitalised: टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज जो कि पिछले कुछ दिनों से लगा जया भानुशाली के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं, अब उनकी तबीयत खराब जो गई है। बिगड़ती तबीयत के कारण माही विज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि माही को तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। माही की पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने पुष्टि की कि अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि माही को तेज बुखार है और वह कमजोर हो गई हैं।

माही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, वह सर्दियों के कपड़े पहने हुए और बीमार दिख रही थीं। उन्होंने अलग-अलग दवाइयों वाली एक और तस्वीर भी लगाई और लिखा, 'बीमार।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय और माही काफी समय से अलग रह रहे थे। इस जोड़े ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ महीने पहले ही दोनों ने तलाक की अर्जी दी। जुलाई-अगस्त 2025 में दोनों ने तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कर दिए थे। तलाक की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, माही ने लोगों से उनकी और उनके बच्चों की निजता का सम्मान करने को कहा।

माही विज और जय भानुशाली की शादी साल 2011 में हुई थी। साल 2017 में इस कपल ने दो बच्चों- खुशी और राजवीर को गोद लिया। अगस्त 2019 में कपल के घर बेटी तारा का जन्म हुआ। कथित तौर पर शादी के 14 साल बाद यह खूबसूरत जोड़ी अलग हो रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X