9 साल बाद मां बनने वाली हैं माही विज, लोगों ने उठाया प्रेग्नेंसी पर सवाल, एक्ट्रेस का भड़का गुस्सा !
टीवी के लोकप्रिय कपल माही विज और जय भानुशाली ने साल 2010 में शादी की। शादी के 9 साल बाद माही मां बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जय और माही ने अपनी इस खुशी को सभी के सामने जाहिर किया। लेकिन माही की लेट प्रेग्रेंसी कई लोगों को हजम नहीं हो रही है।
सोशल मीडिया पर उनके देरी से मां बनने को लेकर कई तरह की अफवाह उड़ रही है। इतना ही नहीं लोग जय और माही से ये भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर देरी से मां बनने की वजह कहीं कोई परेशानी तो नहीं है।

हालांकि माही और जय इस मामले को लेकर लोगों के बेबुनियाद सवाल का जवाब देना नहीं चाहते थे। आखिरकार माही ने इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी। लोगों को अपने देरी से मां बनने को लेकर करारा जवाब भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications











