तलाक के बाद सलमान खान के दोस्त से जुड़ा माही विज का नाम, 'आई लव यू' कहने पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Mahhi Vij on Nadeem Qureshi: टीवी की मशहूर अदाकारा माही विज और जय भानुशाली का तलाक हाल ही में हुआ था और सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रहीं थीं। बता दें कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा किस इस कपल के रिश्ते का अंत इस तरह से होगा। माही और जय साथ में काफी खुश थे।

लेकिन उनके तलाक के कुछ वक्त बाद ही एक विवाद सामने आया है और माही विज को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। तलाक के बाद माही विज ने सलमान खान के दोस्त नदीम कुरैशी को जन्मदिन पर विश किया था और वो माही के भी खास दोस्त हैं।

इस दौरान माही ने अपने दोस्त को विश करते हुए 'आई लव यू' भी लिख डाला। फिर क्या था माही विज को लोग ट्रोल कर रहे हैं और कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इससे परेशान होकर माही विज ने सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब दिया है।

माही विज ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात?

माही विज ने इस मामले में लिखा, ''मुझे कहा जा रहा है मैं सबकुछ इग्नोर करूं लेकिन हम दोनों ने सम्मान सहित तलाक लिया है। आप लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है कि बिना विवाद के तलाक हुआ है। नदीम मेरा दोस्त है और हमेशा रहेगा। मैं कई सालों से उसको जन्मदिन पर विश कर रही हूं और तारा उसको अब्बा बुलाती है। ये बात मैने और जय ने मिलकर तय की थी। लेकिन आपने अब्बा शब्द को इतना घटिया कर दिया है। एक इंसान किसी चीज से गुजर रहा है और आप लोग हद पार कर रहे हो। आप लोगों को कर्मा से डर नहीं लगता।''

माही विज ने इस तरह से मुंहतोड़ जवाब दिया है और लोग इसको लेकर भी रिएक्ट कर रहे हैं। माही विज तलाक के बाद से टूट चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खुद का काफी मजबूत पर्सनालिटी को सामने ला रही हैं। हालांकि दोनों का तलाक क्यों हुआ है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X