जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लीगल एक्शन लूंगी अगर...

jay bhanushali

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना कपल माही विज और जय भानुशाली इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि एक समय था जब दोनों के प्यार के चर्चे खत्म नहीं होते थे। दोनों के क्यूट फोटोशूट से कपल का इंस्टा पेज भरा रहता था, लेकिन लंबे समय से ना तो माही ने जय के साथ कोई पोस्ट शेयर किया और ना ही जय माही के साथ नजर आ आए। ऐसे में दोनों के तलाक की खबरें तेज हो गईं। किसी ने कहा कि दोनों का तलाक प्रोसेस में है तो किसी ने कहा माही को जय पर ट्रस्ट ईशू था जिस वजह से दोनों का रिश्ता टूट रहा है।

तलाक की खबरों पर क्या बोलीं माही

इतना ही नहीं लोगों ने यहां तक कह दिया कि बच्चे की कस्टडी तय की जा रही है। तलाक की तेजी से उड़ रही खबरों को सुन माही विज का गुस्सा फूट पड़ा है। माही ने अपने तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं अगर ऐसा हुआ तो मैं लीगल एक्शन लूंगी।' दरअसल जिस पोस्ट पर माही ने कमेंट किया है उस पोस्ट में लिखा था- 'क्या सब खत्म हो गया है ? शादी के 14 साल बाद माही और जय तलाक ले रहे हैं। तलाक के कागज भी साइन हो चुके हैं और जुलाई अगस्त में सब फाइनल भी हो गया था।'

माही ने की बोलती बंद

माही के एक एक्शन ने लोगों की बोलती तो बंद कर दी है, लेकिन उनके फैन्स कंफ्यूज हो चुके हैं कि दोनों साथ में हैं या दोनों अलग हो रहे हैं। ऐसे में माही के एक और हिंट ने फैन्स की उम्मीदें बढ़ा दी है। दरअसल हाल ही में माही ने जय और तारा की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- क्यूटेस्ट तारा। जिसपर जय ने भी हंसते हुए कमेंट किया है हां सच में। इसे देखने के बाद फैन्स के दिलों में एक उम्मीद जरूर जागी है कि दोनों के बीच सब ठीक है, लेकिन फैन्स फिर भी यही चाहते हैं कि इस कंफ्यूजन को पूरी तरह से दूर करने के लिए दोनों एक ऑफिशियल स्टेटमेंट दे दें।

More from Filmibeat

Read more about: jay bhanushali mahhi vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X