जय भानुशाली संग तलाक के बाद माही विज ने खरीदा लग्जरी घर, इस सदस्य के साथ किया गृह प्रवेश
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर सितारे जय भानुशाली और माही विज इन दिनों अपने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी ही चर्चाओं में बने हुए हैं, लेकिन फिलहाल तो माही विज ने तलाक के बाद अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। जिसकी फोटो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं। जो फिलहाल तो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रही है।

जय भानुशाली और माही विज का हाल ही में आपसी सहमति से तलाक हुआ है। जिसके बाद दोनों ही अब अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि दोनों के तलाक की खबर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। कभी कोई माही को दोषी ठहराता तो कभी नदीम संग वायरल हुईं माही की तस्वीरें देखने के बाद तमाम सवाल उनपर उठते जिसका माही ने करार जवाब भी दिया था, लेकिन आपको बता दें कि तलाक के बाद माही विज करियर पर फोकस कर रही हैं और खुद की जिम्मेदारी उन्होंने खुद उठाने का फैसला किया है।
हाल ही में माही विज ने अपनी नई जिंदगी के शुरुआत की है। कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की माही विज तलाक के बाद अपने नए घर में पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह लिखती हैं 'नई शुरुआत' हालांकि माही विज ने अभी तक कन्फर्म नहीं किया है की उन्होंने यह घर खरीदा है या नहीं लेकिन उनके फैंस का मानना है कि माही ने यह माही का नया घर है।
तलाक पर क्या बोलीं माही
बता दें कि हाल ही में माही विज ने अपने तलाक को लेकर भी बात की है और कहा ' मैने और जय ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। हमारे तीन बच्चे है और वह हम दोनों की जिम्मेदारी रहेंगे ये नहीं की हम हमारे बच्चे एक दूसरे के ऊपर छोड़ दें और बच्चों पर ध्यान ही ना दें। हमारे बच्चे हम पर गर्व करेंगे कि भले ही मम्मी पापा साथ नहीं है। मगर इन दोनों ने एक दूसरे को कोर्ट में नहीं घसीटा बल्कि उन्होंने बड़े ही शांति से यह मामला संभाला माही ने आगे कहा मैं और जय हमेशा ही अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। माही ने यह भी बताया कि उन्होंने जय से किसी भी तरह की कोई एलिमनी की डिमांड नहीं की है। वह कहती हैं कि एक लड़की को अपनी रोटी का इंतजाम खुद करना चाहिए। इसीलिए मैं अब से काम करूंगी और बच्चे पालने में मदद करूंगी। हालांकि जय और माही के तलाक की खबर ने उनके फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें दोनों ने शादी के 14 साल बाद अलग होने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications












