जय भानुशाली-माही विज पर लगा गोद लिए हुए बच्चों को छोड़ने का आरोप, ओपन लेटर से दिया जवाब!
लोकप्रिय कपल जय भानुशाली और माही विज एक बार फिर अपने गोद लिए हुए बच्चों के कारण चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह है कि एक बार फिर से गोद लिए हुए दोनों बच्चे खुशी और राजवीर को लेकर कुछ लोग जय और माही के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2017 में जय और माही ने अपने घर काम करने वाले सहायक के दो बच्चों को गोद लिया था। इसके बाद साल 2019 में जय और माही के घर एक प्यारी सी बेटी तारा का भी जन्म हुआ।
ऐसे में कपल के खिलाफ ये आवाज उठ रही है कि क्या दोनों ने खुद की बेटी के जन्म के बाद अपने गोद लिए हुए बच्चों को छोड़ दिया है? इस पर माही ने ओपन लेटर लिखकर जवाब दिया है। कपल ने ओपन लेटर में लिखा है कि आप में से बहुत से लोग पूछताछ कर रहे हैं, बहुत से लोग कुछ भी मान रहे हैं,बहुत लोग बहुत कुछ लिख रहे हैं, ये सरासर गलत है।

तारा ने एक आशीर्वाद क तौर पर हमारे जीवन में प्रवेश किया है। लेकिन खुशी और राजवीर के लिए हमारी भावनाओं को नहीं बदला है। जब खुशी हमारे जीवन में आई, हम माता-पिता बन गए। लेकिन कहीं ना कहीं हमें मालूम है कि खुशी के लिए सभी फैसले लेने का पहला अधिकार उसके असल माता-पिता का है।इस खत में आगे लिखा गया है कि खुशी और राजवीर के असली माता-पिता चाहते थे कि बच्चे मुंबई में कुछ समय बिताएं फिर अपने होमटाउन दादा-दादी के साथ रहें।
एक बच्चे के लिए माता-पिता से बेहतर कोई नहीं सोच सकता है। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि हमने बच्चों को छोड़ दिया तो प्लीज ऐसा ना करें। इससे हमें दुख होता है और बड़े होने पर ये सारे आरोप हमारे बच्चों को भी नुकसान पहुंचायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











