सनी लियोन के लिए बिग बॉस हाउस पहुंच गए थे महेश भट्ट, पूजा भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा!

बिग बॉस ओटीटी 2 इस वक्त चर्चा में हैं और हाल ही में पूजा भट्ट के पिता और जाने माने निर्माता निर्देशक महेश भट्ट बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। इस एपिसोड में काफी कुछ हुआ और जिस तरह से वो मनीषा रानी से मिले उसको लेकर विवाद भी सामने आया था।
हालांकि इस वक्त पूजा भट्ट का एक खुलासा खबरों का हिस्सा है और उन्होने अपने पिता और सनी लियोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जी हां, पूजा भट्ट ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब उनके पिता महेश भट्ट बिग बॉस में आए हैं बल्कि इसके पहले भी वो आ चुके हैं।
जी हां, पूजा ने घर वालों ये बात कही थी और इसके साथ साथ जिस्म 2 और सनी लियोन को लेकर राज से पर्दा उठाया था। बता दें कि महेश भट्ट ने बिग बॉस के घर से ही सनी लियोन को जिस्म 2 में कास्ट किया था।
उन्होने कहा, ''पहली बार वो तब आए थे जब सनी लियोनी बिग बॉस के सीजन 5 में थीं। तो उस समय मैं उसे अपनी फिल्म जिस्म 2 के लिए कास्ट करना चाहता था। उस समय मैं यह जानने के लिए 6 महीने तक इंतजार नहीं कर सकी कि वह मेरी फिल्म में काम करने में दिलचस्पी रखती है या नहीं।
उन्होंने पहले कभी फिल्मों में काम नहीं किया था। तो मैंने उनसे कहा कि आपको जाना होगा क्योंकि वह 2 सेकंड में बता सकते हैं कि वह व्यक्ति फिल्म में अभिनय करने में सक्षम है या नहीं। वह खास तौर पर उनसे मिलने बिग बॉस में आये थे। उन्होंने उन्हें बताया कि पूजा एक फिल्म बना रही हैं तो क्या आप उनके साथ काम करने में रुचि रखती हैं? तो उसने हाँ कहा और हमने यह किया।''
इसके बाद लोग पूजा भट्ट और महेश भट्ट को लेकर बात कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि महेश भट्ट मनीषा रानी के साथ किसी तरह का प्रोजेक्ट करने की सोच रहे हैं। जिस्म 2 की बात करें तो सनी लियोन ने इस फिल्म में धमाका कर दिया था और कई बोल्ड सीन दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications