फ्लॉप हुए महेश भट्ट...जल्द बंद होगा शो !

महेश भट्ट का सीरियल 'नामकरण' जल्द ही बंद होने वाला है। जानिए क्या है सीरियल के बंद होने का कारण।

By Goldi

टीवी की दुनिया में आये दिन सीरियल का आगाज होता है जिनमे कुछ सुपरहिट हो जातें तो कुछ गिरती टीआरपी के चलते हो जातें हैं फ्लॉप। कुछ ऐसा ही हाल हुआ है है महेश भट्ट के शो नामकरण का। जी हां खबरों की माने तो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो नामकरण आगामी नवंबर में ऑफ एयर हो सकता है।

Naamkarann

बीते महीने ही टीवी की दुनिया में सफल फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने शो नामकरण से कदम रखा था। लेकिन शो की गिरती टीआरपी के चलते शो मेकर्स ने शो को ऑफ एयर करने का फैसला किया है।

बता दें शो की कहानी एक नाजायज बच्चे के दर्द को ब्यान करती है। शो में मुख्य भूमिका में बरखा बिष्ट सेनगुप्ता ,अर्शीन नामदार और विराफ पटेल है। स्टार-प्लस का शो नामकरण महेश भट्ट की फिल्म जख्म से प्रेरित है। इस फिल्म में अजय देवगन ने नाजायज बच्चे की भूमिका अदा की थी। फर्क सिर्फ इतना हैं कि शो नामकरण में नायाजय बच्चे की भूमिका एक लड़की निभा रही हैं।

#BiggBoss10..ये तो पूरा पासा ही पलट गया..मालिकों की ऐसी हालत..Too Much!

शो के अचानक से ऑफ़ एयर होने का कारण शो की गिरती टीआरपी को बताया जा रहा है। हालंकि शो के शुरू होने से पहले शो ने मीडिया में खूब सुर्खियाँ भी बटोरी थी। शो के प्रमोशन के दौरान खबर थी कि, यह शो मेहश भट्ट की असल जिन्दगी से भी काफी प्रेरित है।

हिना खान की बिगड़ी तबियत..इस बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस!

शो के अचानक ऑफ एयर होने से शो के दर्शकों को काफी झटका लगा है। लीडिंग पोर्टल की मानें तो शो मेकर्स जल्द ही शो के क्लाइमैक्स को शूट करेंगें। बता दें, नामकरण बीते महीने स्टार-प्लस पर 12 सितम्बर को ऑन-एयर हुआ था और अब जल्द ही यह शो ऑफ एयर भी हो जायेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X