Mahesh Bhatt ने मनीषा रानी को किया Kiss? गालों को सहलाया, असहज हुए लोग बोले- ठर्की बुड्ढे से लड़कियों...

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी इस वक्त काफी चर्चा में हैं और कई ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैं। हालांकि जो चर्चा हो रही है वो भी विवाद के ही कारण है क्योंकि महेश भट्ट की एक हरकत पर लोग काफी नाराज हैं और नेटिजेंस लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं।
हाल ही में महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस ओटीटी पर पहुंचे थे। इस दौरान मनीषा रानी के साथ फिल्ममेकर ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोग काफी असहज हो गए। क्लिप की शुरुआत महेश भट्ट और मनीषा रानी के एक-दूसरे को बधाई देने से होती है।
जैसे ही वह उसके पैर छूती है, वह उससे कहते है, "कभी तौहीन मत करना मेरे ऐसी।" बाद में, जब वह अपना उत्साह व्यक्त करती है और कहती है कि वह उससे मिलने के लिए कितनी भाग्यशाली है, तो महेश भट्ट कहते है, "खामोशी में बातचीत करते हैं आइए।''
इसके बाद लगातार महेश भट्ट कुछ अलग ही तरह से इमोशनल होकर मनीषा रानी के बालों और गालों को सहलाते हुए नजर आते हैं और दूर से ही किस करते हैं। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स ने महेश भट्ट की आलोचना की और मनीष रानी को असहज करने के लिए उन्हें ट्रोल किया।
एक ने लिखा है, "अबे वो मनीषा है मलाई चाप नहीं, बल्कि भूख की तरह देख रहा है।" जबकि दूसरे ने उन्हें ""ठर्की बुड्ढा" तक कह डाला। एक का कहना था, "हमको तो ई देखा केर हे शरम अराहा है तोबा तोबा।''
एक ने लिखा, "बहुत डरावना लग रहा है बहुत ज़्यादा लड़कियों को प्रोटेक्ट करो इस महेश से प्रोटेक्ट करो लड़कियों को।'' इस तरह से महेश भट्ट तो लोग ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि महेश भट्ट की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications