लियोन पर लट्टू महेश भट्ट पहुंचेंगे बिग बॉस में!
जितने मुंह उतनी बातें हो रही है, लोगों को शो से ज्यादा सन्नी लियोन में दिलचस्पी बढ़ गयी है इसलिए इस शो में आये दिन ऐसे लोगों के आने की खबरें आ रही हैं जिनके बारे में सोचा नहीं जा सकता था।
खबर आ रही है कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा बोल्ड विषयों पर फिल्म बनाने वाले महेश भट्ट बहुत जल्द इस शो में तशरीफ ला सकते हैं। खबर आ रही है कि स्वामी अग्निवेश की तरह महेश भट्ट भी इस शो में दो या तीन दिन के मेहमान बन सकते हैं।
आपको याद दिला दें कि महेश भट्ट के ही बारे में पहले खबर आयी थी कि वो अपने बेटे राहुल भट्ट की पहली फिल्म सन्नी लियोन के साथ बनाना चाहते हैं। लेकिन सन्नी ने अभी तक किसी भी हिंदी फिल्म को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखायी है इसलिए हो सकता है कि महेश भट्ट का इरादा इस शो के जरिये सन्नी लियोन से मिलने का हो ताकि वो इस शो के बहाने ही सही सन्नी को अपनी बात के लिए मना सकें। जरूर क्लिक करें: सन्नी लियोन की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












