'महाराणा प्रताप' ने जीते 6 आईटीए अवार्ड्स

बुधवार को यहां एक समारोह में 'महाराणा प्रताप' ने सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक-पौराणिक धारावाहिक पुरस्कार 'जोधा अकबर' संग साझा किया। 'दीया और बाती हम' ने पांच पुरस्कार जीते। उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (अनस राशिद), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (नीलू वघेला), सर्वश्रेष्ठ संवाद (रघुवीर शेखावत) और सर्वश्रेष्ठ टेलीप्ले (सीमा मंत्री) श्रेणी में पुरस्कार मिले।
'सरस्वतीचंद्र' के लिए जेनिफर विंगेट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार 'कबूल है' के लिए करन सिंह ग्रोवर को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार 'साथ निभाना साथिया' में अपने किरदार के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी ने जीता।
समारोह की मेजबानी हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने रागिनी खन्ना और करन वी. ग्रोवर संग की। कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शो और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार जीता। आईटीए पुरस्कार वितरण का प्रसारण 3 नवंबर को स्टार प्लस चैनल पर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications