21 साल की उम्र में टीवी के महाराणा प्रताप की शादी, इतनी बड़ी दुल्हन, यकीन नहीं होगा !
Recommended Video

हर साल की तरह इस साल भी कई टीवी स्टार्स शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच अनोखी शादी टीवी के महाराणा प्रताप करने जा रहे हैं। जी हां, हम बात क रहे हैं, फैजल खान की। फैजल 21 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं।
फैजल ने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया से शादी की योजना बना ली है। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात जोधपुर में एक फैशन शो के दौरान हुई थी।फैजल ने बातचीत में कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप एक दूसरे को समझते हैं तो उम्र मायने नहीं रखती है।

मुस्कान के बारे में फैजल ने कहा कि पहली मुलाकात में हम एक दूसरे को नहीं जानते थे। तीसरी मुलाकात में मुझे लगा कि हमारे बीच अलग तरह की कैमिस्ट्री है। फैजल ने बताया कि मुस्कान दिखावे में यकीन नहीं रखती है। मुझे उनकी ये सोच बेहद पसंद है।
गौरतलब है कि फैजल ने डांस रियलिटी चैंप सीजन 2 के विजेता बने थें। उनके पिता एक रिक्शा ड्राइवर थे। फैजल ने इतना नाम कमाया कि वह कई टीवी शो के साथ देश विदेश में स्टेज डांस करते हैं।
चलिए आपको बताते हैं कि पिछले साल इन सभी स्टार्स की अचानक शादी ने सभी को चौंका दिया था..


Click it and Unblock the Notifications