'महाभारत' में नजर आएंगे महादेव
लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'देवों के देव.. महादेव' के किरदार महादेव जल्द ही नए पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक धारावाहिक का पौराणिक किरदार दूसरे धारावाहिक में भूमिका निभा रहा है।

लाइफ ओके चैनल के एक बयान में कहा गया कि 'महाभारत' में भीष्म (आरव चौधरी) और परशुराम (पुनीत इस्सर) के बीच घातक युद्ध के अंत में महादेव (मोहित राणा) दिखेंगे। वह पवित्र गंगा के कहने पर युद्ध रोकेंगे। वह अंबा (रतन राजपूत) पर अपना आशीष बरसाते नजर आएंगे।
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'महाभारत' में मोहित आगे भी नजर आएंगे।
विदेशी स्थानों और दिलचस्प ग्राफिक्स के चलते 'महाभारत' पहले ही चर्चा में आ चुका है। कार्यक्रम में शांतनु की भूमिका में समीर धर्माधिकारी, सत्यवती की भूमिका में शयंतनी घोष, दुर्योधन की अर्पित रंक, शकुनी की प्रणीत भट्ट, कृष्ण की सौरभ जैन और द्रौपदी की भूमिका में पूजा शर्मा नजर आएंगी।
'महाभारत' का यह विशेष एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











