बिकिनी फोटो पोस्ट कर मुसीबत में पड़ी थी एक्ट्रेस..अब दिखेंगी इस फिल्म में!
सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदोरिया आपको अब बॉलीवुड में दिखाई देंगी। सोनारिका 'सांसे' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'सांसें' का पोस्टर सामने आ चुका है।

डायरेक्टर राजीव एस रुइया की इस फिल्म के पोस्टर को देखकर लगता है कि यह एक हॉरर फिल्म होगी। फिल्म में सोनारिका के अपोजिट रजनीश दुग्गल नजर आएंगे।
बता दें कि सोनारिका साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सोनारिका ने 2015 में 'Jadoogadu' से साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री ली थी। वहां उनकी दो अन्य फिल्में इसी साल रिलीज हुई हैं।
हाल ही में सोनारिका ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में लिखा , 'मेरी फिल्म 'सांसें: द फर्स्ट ब्रीद' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके लिए मुझे आप लोगों की गुड विशेज चाहिए।'
'सांसे: द फर्स्ट ब्रीद' फिल्म के पोस्ट में सोनारिका का डारावना चेहरा भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनारिका, शिरिन नाम की लड़की के किरदार में दिखाई देंगी।
B'DaySpcl..एक्टिंग से ज्यादा तस्वीरों से पॉपुलर हुई ये स्टार..टेलिवीज़न की हैं सोनम कपूर!
फिल्म के निर्देशक रवि रुइन हैं। निर्माता गौतम जैन और विवेक अग्रवाल हैं। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।
'फिल्म में सोनारिका और रजनीश के अलावा हितेन तेजवानी भी एक अहम किरदार में होंगे।
आपको बता दें कि 23 साल की सोनारिका भदौरिया का बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा नहीं रहा है। उनके पिता कंस्ट्रक्शन बिजनेस करते हैं, जबकी मां होम मेकर हैं।
बेचारी नरगिस..क्लिवेज दिखा तो चुकानी पड़ी कीमत..SAD!
2 दिसंबर 1992 में मुंबई जन्मी और पली बढ़ी सोनारिका ने यही के यशोधाम हाई स्कूल एंड सीनियर कॉलेज से पढ़ाई की।
टीवी पर उन्होंने साल 2011 में 'तुम देना साथ मेरा' शो से कदम रखा था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के लिए भी जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications


















