Bigg Boss 19 में महाभारत की 'कुंति' की एंट्री? मुस्लिम एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म की ये बात

Shafaq Naaz Bigg Boss 19: टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर तो कभी घर की थीम को लेकर। वहीं अब इस शो से अभिनेत्री शफक नाज का नाम बतौर कंटेस्टेंट जोड़ा जा रहा था। इसे लेकर शफक नाज ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और इसी बारे में बात की हैं।
दरअसल, शफक ने साफ कहा है कि वह 'बिग बॉस 19' में नहीं जा रही हैं। शफक नाज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे बारे में झूठी खबरें फैल रही हैं, जिनसे मैं हैरान हूं।' शफक ने आगे कहा कि, 'अगर किसी को मेरे बारे में कोई जानकारी चाहिए तो वो सीधे मुझसे संपर्क करें।' साथ ही एक्ट्रेस ने उन अफवाहों को भी सिरे से खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि, वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से शो छोड़ रही हैं।
आपको बता दें कि, कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं कि शफक ने अपने भाई-बहन यानी एक्ट्रेस फलक नाज और एक्टर शीजन खान से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। फैंस को उम्मीद थी कि अगर वह शो में आती हैं, तो इस बारे में खुलकर बात करेंगी।
हालांकि, शफक नाज के इस वीडियो के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है और एक्ट्रेस के 'बिग बॉस 19' में न आने की खबर से काफी निराश भी हैं। वो शफक के शो में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ताकि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकें, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











