महाभारत में कुंती बनी थी मुसलमान एक्ट्रेस, अब बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई कोजी तस्वीरें, परिवार ने तोड़े रिश्ते

Shafaq Naaz New Relation

Shafaq Naaz New Relation: 'महाभारत' में कुंती का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस शफक नाज एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली शफक नाज कई लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे साफ हो गया है कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है।

इन तस्वीरों में शफक नाज अपने पार्टनर के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा - "घर...", जिससे उनके रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी। फैंस ने भी इन फोटोज पर ढेर सारा प्यार बरसाया और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक तस्वीर में शफक के पार्टनर को उनके गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है, हालांकि शफक ने अभी तक अपने पार्टनर की पहचान उजागर नहीं की है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने बेहद प्यारा बताया।

शफक नाज की नई शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा, "आपको नई जिंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं," तो किसी ने कमेंट किया, "आपको खुश देखकर बहुत अच्छा लगा।"

खबरें ये भी हैं कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है, लेकिन अभी तक उन्होंने खुद इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। इससे पहले साल 2023 में शफक की सगाई एक बिजनेसमैन से हुई थी, जो पारिवारिक मतभेदों के चलते टूट गई थी। अब ऐसा लगता है कि शफक नाज की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है, और उनके फैंस उनके इस नए सफर के लिए बेहद खुश हैं। बता दें कि शफक पिछले दिनों अपने परिवार के साथ रिश्ते तोड़ने को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। उनकी बहन फलक नाज और भाई शीजान खान ने उनके साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shafaq naaz bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X