..................... Mahabharata Gandhari Renuka Israni Quit Acting For Her Parents Now Staying Single And Embracing Buddhism - Hindi Filmibeat

59 की उम्र में भी कुंवारी हैं महाभारत की 'गांधारी', बुढ़ापे में माता-पिता के लिए दांव पर लगाया था पूरा करियर!

Renuka Israni: 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय शो महाभारत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस शो का हर एक किरदार आज भी लोगों को बखूबी याद है। महाभारत शो में कुछ ऐसे कलाकार भी थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है और कुछ तो ऐसे हैं जो लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहते हैं।

Renuka Israni

59 की उम्र में भी कुंवारी हैं 'गांधारी'

महाभारत सीरियल में गांधारी का किरदार निभाने वाली रेणुका इसरानी भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से इस किरदार को निभाया था। अभी के वक्त में उनकी उम्र 59 साल की हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शादी नहीं की और हाल ही में इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई।

बहुत कम लोगों को पता है कि रेणुका इसरानी डॉक्टर बनना चाहती थी और वह जयपुर के रहने वाली है। लेकिन किस्मत ने उनको एक्ट्रेस बना दिया और महाभारत में गांधारी के किरदार से उनके करियर को एक नई दिशा मिल गई थी।

माता-पिता के लिए छोड़ा करियर

टीवी शो के अलावा रेणुका ने काफी सारी मूवीज में भी काम किया है। उनका करियर काफी सही चल रहा था लेकिन साल 2011 के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। साल 2017 में दैनिक भास्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की उन्होंने वजह बताई थी और बताया था कि उनके माता-पिता बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं।

इसी के चलते रेणुका अपने माता-पिता की देखभाल के लिए एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर चली गई और उन्होंने अपना पूरा फोकस घर पर लगा दिया। उनके पिता बोल नहीं सकते और सिर्फ साइन लैंग्वेज ही समझते थे। इसीलिए और रेणुका ने अपने माता-पिता के लिए अपने करियर की कुर्बानी दे दी।

बौद्ध धर्म की शिक्षा देती हैं एक्ट्रेस

लेकिन कुछ वक्त के बाद ही और रेणुका के माता-पिता चल बसे और इसके बाद वह अकेली ही रह गई। माता-पिता के निधन के बाद में भी उन्होंने शादी नहीं की और अभी के वक्त में वह बौद्ध धर्म को मानने लग गई है। अभिनेत्री लोखंडवाला में लोगों को बौद्ध धर्म को लेकर जागरूकता प्रदान करती हैं और एक लेखक भी बन चुकी है जो कविताएं लिखती हैं।

Read more about: mahabharata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X