'महाभारत' के 'द्रोणाचार्य' संग हुई धोखाधड़ी, किराए पर रहने को मजबूर एक्टर, बच्चों ने भी छोड़ा साथ

Surendra Pal Singh On Home Fraud: मायानगरी कहीं जाने वाली मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे कि मुंबई के मीरा रोड स्थित आरएनए कॉर्प बिल्डर के प्रोजेक्ट में 2010 में टीवी के मशहूर अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह के अलावा फ़िल्म निर्देशक विनोद तिवारी के साथ तकरीबन 480 लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई लगाकर फ्लैट लेने का सपना देखा।
लेकिन 90% की पेमेंट देने के बावजूद भी अभी तक 14 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन उनको पजेशन नहीं मिला है। यहां तक की इस प्रोजेक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में ही ब्रेक लगा दिया था और तब से ही लगातार इन 480 होम बायर्स का सपना और सपनों का घर बीच में ही लटका हुआ है।
इसी में से एक टीवी के मशहूर अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह का भी नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि आज भी वह एक कमरे के मकान में रह रहे हैं। आज से 14 साल पहले उन्होंने 60 से 70 लाख रुपए इस प्रोजेक्ट में लगे और मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदने का सपना देखा। लेकिन अब उनकी उम्मीद टूट गई है और उनके बच्चे भी अब उनके साथ छोड़कर दूसरी जगह चले गए।
इस दौरान सुरेंद्र पाल सिंह काफी इमोशनल हो गए और कहा कि "हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से 480 होम बायर्स की घर वापस दिलाने में मदद करें। जिस बिल्डिंग में हमने घर खरीदे हैं उसका काम लगभग 90% पूरा हो चुका है। लेकिन इसका मालिक अनुभव अग्रवाल इसी प्रोजेक्ट का 538 करोड़ रूपया अपनी दूसरी कंपनी में लगा चुका है।"
सुरेंद्र पाल सिंह ने यह भी बताया कि "वह इस बिल्डिंग को अधूरा छोड़कर इसको डिफॉल्ट घोषित कर विदेश भागते हुए एक बार हवाई अड्डे से पकड़ा भी जा चुका है। इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर स्टे लगा दिया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से हमारा अनुरोध है कि हम उम्र के चौथे पड़ाव पर हैं और अब यहां से हमें ना उम्मीद ना करें वरना हम जी नहीं पाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











