महाभारत की कुंती का किरदार निभाकर हुईं पॉपुलर, भाई के कारण टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस का झलका दर्द

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'महाभारत' में माता कुंती का किरदार निभा कर शफक नाज़ ने सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसी बीच वह अपनी बहन फलक नाज को मोटिवेट करने और गेम स्ट्रांग करने के लिए 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसको लेकर हर कोई हैरान हो रहा है।
मई 2023 में हुई थी शफक की सगाई
कुछ वक्त पहले शफक नाज की शादी की खबरें सामने आ गई थी। बता दें कि वह 3 से 4 सालों से एक मस्कट बेस्ट बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। जिसका नाम जीशान है। बता दें कि उन दोनों की सगाई मई 2023 में हो गई है। खबरें तो यह भी आई थी कि वह दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। जिसके बाद में डेट फाइनल करके धूमधाम से निकाह करेंगे। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सगाई टूट गई है।
एक्ट्रेस ने शादी टूटने की वजह परिवार को बताया
दरअसल आपको बता दें कि बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान शफक नाज ने अपनी शादी टूटने की वजह अपने परिवार को बताया। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "शादी में सिर्फ 2 लोग ही नहीं बल्कि पूरा परिवार शामिल होता है. हर परिवार में शादी के समय पर दिक्कतें आती हैं और थोड़ा डिसएग्रीमेंट भी होता है। खासकर ऐसा तब होता है जब लव मैरिज हो।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी और जीशान की फैमिली में कुछ गलतफहमियां हो गई थी और इसी वजह से वह इसका दोषी किसी को भी नहीं ठहराती हैं।
अभी नहीं होगी शफक नाज की शादी
शफक नाज ने ये भी बताया कि "अब फिलहाल चीजें ठीक हो चुकी हैं। लेकिन अभी शादी की कोई भी तारीख सामने नहीं आई है। इस साल तो शादी नहीं हो पाएगी। क्योंकि शायद यह भी सही वक्त नहीं है। लेकिन फिर भी देखते हैं, हमारे लिए ऊपर वाले ने क्या लिखा हुआ है।" इतना ही नहीं तुनिषा शर्मा की मौत के इलज़ाम में शफक के भाई शीजान को जेल हुई थी। जिस वजह से पूरा परिवार टेंशन में आ गया था और यह काफी उनके लिए मुश्किल वक्त था।
क्या भाई की वजह से टूटी थी शफक की शादी?
इस पर जब शफक नाज से पूछा गया कि क्या उनकी और जीशान के रिश्ते में भाई शीजान खान के जेल जाने की वजह से दूरियाँ आईं। तो एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनके परिवार ने मुश्किल वक्त में हमारा काफी साथ दिया। मैं ऐसे किसी भी रिश्ते में नहीं रहूंगी जो कि बुरे वक्त में मेरा साथ छोड़ दे।"
शफक नाज का वर्क फ्रंट
अगर हम शफक नाज के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने महाभारत, चिड़ियाघर, गुम है किसी के प्यार में और कुल्फी कुमार बाजे वाला जैसे सीरियल्स में काम किया है। लेकिन इन दिनों वह अपनी हेल्थ और रिलेशनशिप पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











